सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमाए


हेलो दोस्तों, 👋 आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा बल्कि ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां से कोई भी घर बैठे ही अपनी कमाई शुरू कर सकता है। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 

एक दिन में नहीं होगा, लेकिन एक दिन जरूर होगा।

इस आर्टिकल में हम आपको 7 तरीकों बताएंगे जिससे आप।अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं। इसलिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 🙏

1. इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग (Influencer Marketing) 

दोस्तों, यदि आपके पास ईमेल फॉलोअर, सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं तो आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें बड़े - बड़े ब्रांड्स आपके फॉलोअर्स को देखकर आपके पास वो अपना एड (प्रचार) करवाने आते हैं, जिसके बदले आप उनसे पैसा ले सकते हो।

देखो जैसे ही आपके पास ईमेल सब्सक्राइबर्स या फिर यूट्यूब सब्सक्राइबर्स, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स या फिर फेसबुक फॉलोअर्स एक निश्चित सीमा को पर कर जाते हैं, तो आपके पास ब्रांड खुद आयेंगे और आपसे अपने प्रोडक्ट या फिर सर्विस को प्रमोट करने के लिए कहेंगे। 

कैसे शुरू करें?

इसको शुरू करना बहुत ही आसान है। आप पार्ट टाइम में भी चाहे तो इसको कर सकते हैं। इसको शुरू करने के लिए आप ये तरीका को अपना सकते हो - 

  • प्लेटफॉर्म चुनना - आपको एक ऐसा प्लेटफॉर्म चुनना है जहां पर आप काम कर सकते हो। जैसे - YouTube, Facebook, Instagram etc.
  • * टॉपिक चुनना - आपको एक ऐसा टॉपिक चुनना है जिसपर आप आर्टिकल या वीडियो बना सकते हो। उसी टॉपिक पर आपको काम करना होगा। जैसे - Technology, Computer, Education, E - Commerce etc.
  • कंटेंट प्लान - आपने जिस टॉपिक को चुना है उस टॉपिक पर वीडियो या आर्टिकल के लिए आपको पहले कंटेंट बनाना होगा, जो लोगों को पसंद आए।
  • एंगेजमेंट (Engejment) रेट बढ़ाना - इसका मतलब है कि आपको अपना सब्सक्राइबर्स, फॉलोवर्स, वीडियो लाइक आदि बढ़ाना होगा।
इसके बाद जब आपकी एंगेजमेंट रेट बढ़ जाएगी तो ब्रांड्स खुद आपसे संपर्क करेंगे और आपसे अपना प्रमोशन करवाएंगे।


इसे भी पढ़ें -

2. यूट्यूब ऐडसेंस (YouTube Adsense)

आज के दौर में यूट्यूब सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म है जहां से पैसे कमाए जाते हैं। इसमें आप वीडियो बनाकर आसानी से पैसा कमा सकते हैं। यदि आप यूट्यूब के शर्तों को पूरा करते हैं तो आप अपने वीडियो पर ऐडसेंस की मदद से एड लगवा सकते हैं, जिसके बदले आपको यह पैसा देगा।

कैसे शुरू करें?
इसको शुरू करना आसान है, लेकिन आपको कुछ बातों को ध्यान रखना है जो कि हम आपको आगे बताएंगे। इसको शुरू करने के तरीके -
  • चैनल बनाना - आपको यूट्यूब पर अपना एक चैनल बनना है।
  • टॉपिक चुनना - अपने वीडियो के लिए किसी खास टॉपिक को चुने जिसपर आप निरंतर वीडियो बना सकते हैं।
  • कंटेंट तैयार करना - अपने वीडियो के लिए तो पहले आपको कंटेंट तैयार करना होगा।
  • यूट्यूब शर्तों को पूरा करना - यूटयूब के कुछ शर्त हैं - 1000 Subscribers और 4000 घंटे का वॉच टाइम वो भी अंतिम एक साल के अंदर। आपको इसे पूरा करना है।
  • YPP ज्वाइन करना - यदि आप इसके क्राइटेरिया को पूरा कर लेते हैं, तो आप यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसके बाद आपको अपने वीडियो पर एड लगाने के लिए कहा जाएगा। आप अपने वीडियो के शुरुआत में या बीच या फिर अंतिम में एड लगाकर पैसा कमा सकते हों।

3. एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)

जब आप दूसरों के प्रोडक्ट के लिंक को अपने वीडियो या आर्टिकल में लगाते हो तो आपके ऑडियंस द्वारा उस लिंक से प्रोडक्ट खरीदने पर आपको कमीशन मिलता है। खास कर यह बड़े ब्रांड्स (अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि) से करना आसान और फायदेमंद होता है।

कैसे शुरू करें?
इसको आप ऐसे शुरू कर सकते हैं -
  • एफिलिएट नेटवर्क ज्वाइन करना - आपको किसी एफिलिएट नेटवर्क (Amazon, Flipkart etc.) को जोईक करना है।
  • प्रोडक्ट लिंक लेना - आपको अपने टॉपिक के हिसाब से किसी प्रोडक्ट का लिंक लेना है।
  • लिंक लगाना - आपको अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन या आर्टिकल में उस लिंक को जोड़ना (Add) करना है।
** टॉपिक के हिसाब से इसलिए प्रोडक्ट चुने की ऑडियंस आपके उस टॉपिक में इंटरेस्टेड है और वह प्रोडक्ट उसे पसंद आयेगा।

इसके बाद जब भी उस लिंक से कोई प्रोडक्ट खरीदेगा तो आपको कमीशन मिलेगा। ऐसे ही जितने ज्यादा उस लिंक का इस्तेमाल होगा आपको उतना पैसा मिलेगा।

4. स्पॉन्सर्ड पोस्ट और ब्रांड एंबेस्टर (Sponserd Post) 

देखिए, यह भी इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की तरह है, लेकिन उससे बहुत अंतर है। इसमें कंपनी आपसे सीधे अपना प्रोडक्ट या इमेज पोस्ट करवाएगी। इसके बादले आप उनसे अच्छे खासे पैसे ले सकते हो। 

कैसे शुरू करें?
  • प्रोफाइल बनाना - आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाना है।
  • एंगेजमेंट रेट बढ़ाना - आप कोशिश करो कि आपका एंगेजमेंट रेट बहुत बढ़े।
इसके बाद आप कंपनी से या आपसे कंपनी खुद संपर्क करेंगे और आपसे अपना प्रोडक्ट या इमेज पोस्ट करवाएंगे।

5. अपना प्रोडक्ट या कोर्स बेचना (Sell your Own Product)

दोस्तों, 👋 यदि आपके पास Knowledge है तो असल Monetize करो न कि उसको सिर्फ अपने पास रखो। आपको अपने ज्ञान को ऑनलाइन बेचना है कोर्स के माध्यम से जिससे आपको पैसे मिलेंगे।

यदि आपके पास कोई प्रोडक्ट है तो आप उसे अपने से या फिर किसी प्लेटफॉर्म (Amazon, Flipkart etc.) की मदद से उसे बेच सकते हो।

और यदि आपके पास कोई प्रोडक्ट नहीं तो आप सर्विस है फिर खुद से प्रोडक्ट बनाकर बेच सकते हो। यह तरीका सबसे बढ़िया है जो आपको अच्छे पैसे बनाकर देगी।

6. पैड मेंबरशिप और सब्सक्रिप्शन (Paid Membership and Subscriptions)

दोस्तों, हाल ही में इंस्टाग्राम और प्लेटफॉर्म ने मंथली मेंबरशिप जारी किया है। इसमें ऑडियंस आपसे जुड़े रहने के लिए आपको महीने में ही पेमेंट भी कर सकते हैं। 

और आप अपना खुद का वेबसाइट बनाकर उसने सब्सक्रिप्शन या फिर मंथली मैंबरशिप का ऑप्शन जोड़ सकते हैं। इसमें आपसे आपके यूजर्स प्लान खरीदेंगे और आपको पैसा देंगे। 

7. सोशल मीडिया मैनेजमेंट (Social Media Management)

आज के समय में हर कोई अपने कंटेंट मैनेजमेंट के लिए एक अलग से क्रिएटर को हायर करता है जो उसके लिए काम करें। आप भी दूसरों के लिए कंटेंट, प्लान, इमेज, वीडियो, वेबसाइट, आदि का काम करके पैसा कमा सकते हो।

कैसे शुरू करें?
  • अपना पोर्टफोलियो अकाउंट बनाए।
  • अपने स्थानीय बिजनेसमैन को बताए कि आप उनके बिजनेस को ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • इससे वो आपको ये करने के लिए दे सकते हैं।
इसमें पैसा कमाने के चांस कम होते हैं और निरंतर काम नहीं मिल पाता है। लेकिन आप इससे कुछ इनकम इकठ्ठा कर सकते हैं, जिससे आप अपना खर्च निकाल सकते हैं। और अन्य काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।


इसे भी पढ़ें -

जरूरी बातें -

सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में अगर आप सोशल मीडिया पर आते हैं, तो सफलता मुश्किल है। इन तीन बातों का ध्यान रखें:
  • कंसिस्टेंसी - याद रखें, एक दिन में ही 10 पोस्ट और 10 दिन तक कोई पोस्ट नहीं। ऐसा काम न करें। निरंतर 1-2 पोस्ट अपलोड करते रहें। 
  • ऑनथेटिसीटी - नकली फॉलोअर्स कभी न खरीदें। लोग असली फॉलोअर चाहते हैं। नकली फॉलोअर्स खरीदने से ब्रांड आपसे कभी संपर्क नहीं करेंगे।
  • वैल्यू एडिशन - आजकल हर कोई इस काम को कर रहा है। इसलिए लोग आपको तभी वैल्यू देंगे जब उनके प्रॉब्लम को सॉल्व करोगे। इसकी सॉल्वर बनो।



दोस्तों, 👋 अक्सर लोग सोचते हैं कि इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है और वो आधे रस्ते में ही ही अपना काम छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपको सक्सेस होना है तो आपको निरंतरता और धैर्य बनाए रखना होगा। 

याद रखें - एक दिन में नहीं होगा, लेकिन एक दिन जरूर होगा।
हां, यह थोड़ा मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं। आप अगर इसमें मेहनत करते हो तो यह आपको ऊंचाई पर ले जा सकता है। यह नहीं कि आप सिर्फ इसी में मेहनत करो, बल्कि आप इसे खाली समय में भी कर सकते हो।

जितनी अच्छी कंटेंट और समझाने का तरीका होगा आपक उतनी ही अच्छी तरीके से आप ग्रो करोगे। और जब एक बार ग्रो कर जाओगे तो आपके पास बहुत से रस्ते खुल जाएंगे। इसलिए निरंतरता बनाए रखना।


नोट - यदि आपको वेबसाइट बनवाना है कंपलीट PHP लॉगिन सिस्टम के साथ तो आप संपर्क कर सकते हैं। 
हमारी सर्विस - वेबसाइट बनाना, लोगो डिजाइन और बैनर, वीडियो एडिटिंग, होस्टिंग आदि 




अस्वीकरण: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। सोशल मीडिया पर कमाई आपकी मेहनत, ऑडियंस और मार्केट ट्रेंड्स पर निर्भर करती है। किसी भी निवेश या भुगतान वाले कोर्स से पहले सावधानी बरतें।

Post a Comment

0 Comments