Technology कि सच्चाई : हम सब झूठे हैं


ओके गूगल, पिताजी को कॉल करो!

अरे सिरी, आज मौसम कैसा है?

अलेक्सा, एक कहानी सुनाओ।

सोचिए 🤔, आज से अगर 20 साल पहले ये कहा जाता कि घर में बैठे - बैठे या फिर बेड पर लेटे ही बोलकर दुनिया में किसी से भी बात कर सकते हैं, तो शायद लोग उसे पागल कहता। लेकिन आज यह संभव है। टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को इतना आसान बना दिया कि हमलोग शायद ही इसके बिना 1 दिन भी काट पाते हैं। मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, पंखा, बिजली बल्ब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट, नेटवर्क आदि सभी टेक्नॉलॉजी हैं।

चलिए, हमलोग टेक्नोलोजी की इस दुनिया में एक मजेदार सफर पर चलते हैं ...

टेक्नोलोजी -

*** ऐसे टूल्स, मशीनें और सिस्टम जो हमारी काम को आसान बनाते हैं, टेक्नोलोजी कहलाते हैं। जैसे - मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि

टेक्नोलोजी 3 चीजों पर आधारित काम करती है -

  1. विज्ञान - विज्ञान से हि हमे पता चलता है कि कोई डिवाइस कैसे और क्यों काम करती है। जैसे मोबाइल बनाने में सबसे पहले उसके ऊपर रिसर्च किया गया कि यह कैसे काम करेगी? क्यों काम करेगी? और कैसे इसको बनाया जा सकता है? इसके बाद वैज्ञानिक ने इसके ऊपर काम किया और फिर मोबाइल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
  2. इंजीनियरिंग - जब विज्ञान का काम पूरा हो जाता है तो हमें पता चलता है कि उसको कैसे बनाया जा सकता है। इसके बाद बारी आती है इंजीनियरिंग की, जिसमें विज्ञान के सिद्धांत का इस्तेमाल करके उसको डिजाइन किया जाता है। यह विज्ञान को असल में बदल देती है।
  3. एप्लिकेशन - सबसे अंतिम काम होता है एप्लिकेशन अर्थात उपयोग करना। जैसे हम किसी को कॉल या मैसेज करते हैं तो हम एप्लिकेशन की मदद से ही करते हैं। तो जिसमे उसका इस्तेमाल करना एप्लिकेशन है। अर्थात टेक्नोलोजी को अपनी असल जिंदगी में इस्तेमाल करना एप्लिकेशन है।

टेक्नोलॉजी के मुख्य प्रकार -

इसमें हम आपको टेक्नोलोजी के 6 मुख्य प्रकार के बारे में बताएंगे। हमारी जिंदगी में इन्हीं प्रकारों का इस्तेमाल अधिकतर किया जाता है। 
  1. इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology) - यह डेटा को स्टोर, प्रोसेस और शेयर करने में इस्तेमाल किया जाता है। अर्थात यह डेटा का जानकारी देती है। उदाहरण - कंप्यूटर, वेबसाइट, इंटरनेट आदि
  2. कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (Communication Technology) - यह टेक्नोलॉजी आपस में लोगों को जोड़ देती है। जैसे हमलोग किसी से बात करते हैं या फिर चैट करते हैं तो वह इसी टेक्नोलोजी के अंतर्गत आती है। उदाहरण - व्हाट्सएप, वीडियो कॉल आदि 
  3. आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) - यह ऐसी टेक्नोलॉजी है जो इंसान की तरह सोच सकता है, समझ सकता है और आउटपुट दे सकता है। उदाहरण - ChatGPT, DeepSeek AI, Google Gemini आदि 
  4. मेडिकल टेक्नोलॉजी (Medical Technology) - इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य और उपचार के लिए किया जाता है। मानो एक डॉक्टर की तरह यह काम करता है। उदाहरण - X-ray, MRI, रोबोटिक सर्जरी आदि
  5. एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (Educational Technology) - हमलोग ज्ञान के लिए ऑनलाइन क्लासेज भी करते हैं जो इसी टेक्नोलोजी के अंतर्गत आते हैं। यानी कि पढ़ाई को आसान बनाने वाली टेक्नोलोजी है ये। उदाहरण - ऑनलाइन क्लास, ऐप्स आदि
  6. इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (Industrial Technology) - इसका इस्तेमाल फैक्ट्री और उत्पादन में किया जाता है। उदाहरण - ऑटोमेशन, मशीन आदि 

इसे भी पढ़ें -

टेक्नोलॉजी के कुछ उदाहरण -

स्मार्टफोन :
पहले का जमाना जब टेलीफोन हुआ करता था जिसका इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए किया जाता था। लेकिन आज के समय में स्मार्टफोन आ गया जिसका इस्तेमाल हम अपनी हर एक काम के लिए करते हैं। यदि एक फोन खो जाए तो दूसरे फोन से कॉल करना पड़ जाता है 😆 मानो जैसे मोबाइल हमारा Life Partner हो।

फिर भी सोचिए 🤔,
  • पहले कोई भी कहीं जाता था तो किसी दूसरे लोग से रास्ता पूछता था, लेकिन आज फोन उठाओ और गूगल 🗾 खोलो।
  • पहले फोटोग्राफी के लिए रील बनाई जाती थी, लेकिन आज लोग इंस्टाग्राम पर टाइम्स पास करने के लिए रील बना रहे हैं।
  • पहले नंबर याद रखना पड़ता था, लेकिन अब 😟 अपना ही नंबर याद नहीं रहता है। 
सिर्फ, एक स्मार्टफोन के आने से इंसान पूरी तरह से बदल गया। लाइफ पार्टनर से ज्यादा जरूरी स्मार्टफोन की हो गई है। बच्चे से लेकर बड़ों तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

एक रिसर्च के मुताबिक लोग अपने पार्टनर से ज्यादा टाइम तो स्मार्टफोन के साथ बिताता है। और हैरानी की बात तो यह है कि स्मार्टफोन कभी यह नहीं कहता है कि "तुमने मेरी बात नहीं सुनी 😂"।


आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस :
एक ऐसा वक्त जब आपका फोन आपको कहे आप आज थके लग रहे हो, सो जाओ। कितनी डरावना है न 😨 हां AI से अब यह संभव है। 

जब कहीं अपने ही दोस्त आपको भूल जाते हैं, लेकिन AI कभी नहीं भूलता। आपके चेहरे को इतने अच्छे से याद रखता है कि कभी भी उसको दिखाओ तो तुरंत पहचान जाएगा। 

हमारी असल जिंदगी में AI ने ऐसे किया एंट्री -
  • ChatGPT - यह इंसान की तरह सोच - समझ सकता है और लिखने का काम, फोटो बनाने का काम करता है। यह आपके बारे में जानता है लेकिन खुद नहीं जानता कि इसने क्या खाया है, क्योंकि यह कुछ खाता ही नहीं है 😆
  • फेस रिकग्निशन - भले ही आपका दोस्त अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आपको टैग करना भूल जाए लेकिन यह आपके चेहरे को अच्छी तरह से पहचानता है।
  • नेटफ्लिक्स रिकमेंडेशन - यह रिकमेंड करता है, यानी कि आपको क्या देखना है ये जानता है।
** AI कभी भी थकता नहीं, कभी बोर नहीं होता है। और यह कभी भी ये नहीं कहता है कि मैं अभी यह काम नहीं करूंगा। आपका जब मन हो इसका इस्तेमाल कर सकते हो।


सोशल मीडिया :
यह ऐसा माध्यम है कि लोग अपनी लाइफ दूसरों को दिखा रहे हैं। यदि देखा जाए तो इसने सबको एक प्रोफेशनल झूठा बना दिया है। हर कोई अपनी झूठी जिंदगी दूसरों को दिखा रही है। इसे समझिए -
  • जब आप रोटी या पराठा बनाते हैं और वह जल जाता है। तो उसका सही एंगल से फोटो लेकर एक शानदार रेसिपी बताया जाता है।
  • कहीं भी घूमने जाओ तो किसी से बात करते - करते एक फोटो खींच लेना और फेसबुक जैसे ऐप पर उसे पोस्ट करके प्रमोशन दिखाना या फिर बड़े लोग बनना।
हम सोशल मीडिया की मदद से दूसरों की लाइफ देखकर अपनी लाइफ को जज करते हैं। और दूसरे लोग भी उतना ही झूठ बोल रहे होते हैं जितना कि हम बोलते हैं। यानी कि हमलोग एक - दूसरे को फेक लाइफ दिखाकर खुश हो रहे हैं। कमल है न 😂

इसे भी पढ़ें -

टेक्नोलोजी का भविष्य -

दोस्तों, 👋 👋 👋 
टेक्नोलोजी से आने वाला भविष्य और भी मजेदार होने वाला है। अभी ही इतने मजेदार हैं तो भविष्य में क्या होगा आप अंदाजा लगा सकते हैं। टेक्नोलॉजी के कुछ भविष्य -
  • होलोग्राम कॉलिंग - ऊपर की आर्टिकल में समझो। अब आपको झूठ बोलते हुए लोग बिल्कुल सामने 3d में दिखेंगे।
  • ब्रेन - कंप्यूटर इंटरफेस - जो लोग बहाना बनाते थे कि बाद में यह काम कर लूंगा, अब उनका बहाना नहीं चलेगा। बस सोचो और काम हो जाएगा।
  • सेल्फ - ड्राइविंग कार - अब आप कार में अपना रील बनाते रहो गाड़ी खुद चलेगी।
  • AI दोस्त - ऐसा दोस्त जो कभी बोर नहीं होंगे, थकेंगे नहीं, हमेशा साथ रहेंगे।

टेक्नोलोजी के आने से हमारी कामों में आसानी हुई है। इससे दुनिया एक - दूसरे के करीब आ गई है, पूरी दुनिया की जानकारी मिल जाती है। इसका भविष्य और भी रोचक और मजेदार होने वाला है। अब हम उन चीजों का मजाक बना सकते हैं जो पहले नॉर्मल थे।

सिख यह है कि टेक्नोलोजी को एंजॉय करो, लेकिन इतना भी मत डूबो कि अपनी असल जिंदगी को ही भूल जाओ। क्योंकि असली मजा तब है जब -
  • दोस्तों के साथ बैठकर हसो
  • बिना फिल्टर की सेल्फी 🤳 लो 😂
  • बिना गूगल के भी याद रखो 



तो बताओ, आज आपने कितनी बार अपना फोन चेक किया? चलो, मैं तो अब इसे पढ़ने के बाद वापस अपनी रील्स पर जा रहा हूं! 📱😉

यह लेख आपको कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताइए - लेकिन उससे पहले इसका स्क्रीनशॉट लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालना मत भूलिएगा! 😜

कैसा रहा यह आर्टिकल? उम्मीद है बिल्कुल boring नहीं लगा होगा! अगर कोई और टॉपिक चाहिए या कुछ बदलना है तो बताइए।

धन्यवाद !!! 🙏🙏🙏

Post a Comment

0 Comments