नेटवर्क क्या है? - What is Network



दोस्तों, हमलोग मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। उससे चैटिंग, डाटा का आदान - प्रदान, सॉफ्टवेयर भेजना, एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर को जोड़ना आदि काम करते हैं। लेकिन क्या कभी आपके मन में यह प्रश्न आया है कि आखिर ये सब होता कैसे है? इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल पसंद आए।

Covered Topics 👇 

  • Network क्या है?
  • नेटवर्क की क्या जरूरत है?
  • नेटवर्क के कितने प्रकार हैं?
  • नेटवर्क के कौन - कौन से हार्डवेयर हैं?
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

जब कोई बच्चा पहली बार दुनिया में आता है तो वह अकेला आता है। फिर उसको अपने माता - पिता, सह संबंधियों के द्वारा सहारा मिलता है और वो सब कुछ जानता है। इससे ही वह चलना, बोलना, पढ़ना, लिखना, और एक दूसरे से बात - चीत करना, तौर तरीकों सीखना आदि सब सीखता है। 

ठीक उसी बच्चा की तरह जब कंप्यूटर पहली बार आया था, तो यह अपने - आप में अकेला उपकरण था। बाद में इसके विस्तृत इस्तेमाल ने ऐसे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तैयार करने का रास्ता खोला जिसके जरिए कंप्यूटर एक - दूसरे से कम्युनिकेट (बात - चीत) कर सकें।


Network क्या है?

नेटवर्क, कंप्यूटर और उपकरणों का ऐसा समूह है जो एक कम्युनिकेशन चैनल से जुड़े रहते हैं। इसके जरिए ही यूजर डाटा, जानकारी, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकता है।

*** अगर दो कंप्यूटर आपस में जुड़े हैं और एक - दूसरे को फाइल, फोटो या इंटरनेट भेज सकते हैं, उसे नेटवर्क कहते हैं।

आसान भाषा में समझिए - 

मान लीजिए आपके घर में कुछ उपकरण है। मोबाइल, लैपटॉप और टी.वी. । अगर हे तीनों वाईफाई (Wifi) से जुड़े हैं, और आप मोबाइल से टीवी पर वीडियो चला सकते हैं, तो वे सब मिलकर एक नेटवर्क बना रहे हैं।

अर्थात नेटवर्क का सीधा मतलब यह है कि - जब कई डिवाइस आपस में जुड़कर डेटा और संसाधन शेयर करते हैं, उसे नेटवर्क कहते हैं।


नेटवर्क की आवश्यकता क्यों है?

अब देखिए, पहले के समय में चिट्ठी के द्वारा संदेश भेजा जाता था। यह प्रक्रिया बहुत कठिन थी। लेकिन अब नेटवर्क का निर्माण हुआ है। नेटवर्क से फाइल को एक से दूसरे में भेजना आसान है। यानी कि - हमे संसाधन (Resource) और जानकारी (Data) आसानी से शेयर करने के लिए नेटवर्क की जरूरत है।

नेटवर्किंग की जरूरत -

  • हार्डवेयर शेयर करने के लिए - 
  • डाटा और जानकारी शेयर करने के लिए -
  • सॉफ्टवेयर शेयर करने के लिए -
  • फैसिलिटेटेड कम्युनिकेशन -
दिनचर्या के इस्तेमाल में नेटवर्क की जरूरत -
  • फाइल शेयर करने के लिए -
  • इंटरनेट चलाने के लिए -
  • एक ही प्रिंटर 🖨️ कई कंप्यूटर से चलाने के लिए -
  • ऑनलाइन बात करने के लिए (Chating) -
  • समय और पैसे बचाने के लिए -
परीक्षा के लिए आसान परिभाषा - नेटवर्क की जरूरत डाटा साझा करने, इंटरनेट उपयोग करने और संसाधनों को मिलाकर इस्तेमाल करने के लिए पड़ती है।


नेटवर्क कितने प्रकार के होते हैं?

दोस्तों, 👋 👋 
मुख्य रूप से नेटवर्क तीन (3) प्रकार के होते हैं -
  1. लोकल एरिया नेटवर्क (LAN)
  2. मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (MAN)
  3. वाइड एरिया नेटवर्क (WAN)

लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) - एक इमारत अथवा इमारतों के समूह का ऐसा कंप्यूटर नेटवर्क जिसमें दो या अधिक कंप्यूटर भौतिक रूप से एक - दूसरे से जुड़े रहते हैं, लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) कहलाते हैं। यह छोटा नेटवर्क होता है। यह नेटवर्क एक घर, स्कूल या ऑफिस तक ही सीमित रहता है।

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (MAN) - यह एक हाई स्पीड नेटवर्क है जो 200 Mbps (मेगाबिट प्रति सेकेंड) तक में आवाज, डाटा और इमेज को तेजी से 75 कि.मी. कि दूरी तक इमारतों के कुछ ब्लॉक अथवा पूरे शहर में ले जा सकता है। यह एक पूरे शहर में फैला नेटवर्क होता है।

वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) - वेन एक कंप्यूटर नेटवर्क है जो अपनी लंबी दूरी तक कम्युनिकेशन करने की क्षमता के कारण लोकल एरिया नेटवर्क से काफी अलग होता है। इस नेटवर्क में पूरा देश और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी के सभी साइटें आसानी से कवर हो सकती है।

नेटवर्क के हार्डवेयर -

वैसे उपकरण (Device) जिनके मदद से कंप्यूटर और अन्य डिवाइस के साथ जुड़ते हैं|
** नेटवर्क बनाने के लिए जिन डिवाइस की जरूरत होती है या नेटवर्क बनाने के लिए जिन मशीनों और तारों का प्रयोग होता है, उन्हें नेटवर्क हार्डवेयर कहते हैं|

नेटवर्क के मुख्य हार्डवेयर -

  1. राऊटर (Router) - यह इन्टरनेट को अलग - अलग डिवाइस में बांटता है| घर के वाईफाई में यही लगा होता है|
  2. स्विच (Switch) - यह कई सरे कंप्यूटर को आपस में जोड़ता है| इसका ज्यादातर स्कूल या कॉलेज में इस्तेमाल किया जाता है|
  3. हब (Hub) - यह कम स्मार्ट नेटवर्क मन जाता है, लेकिन यह सभी कंप्यूटर को डाटा भेज डाटा है| यह एक स्विच के जैसा होता है|
  4. मॉडेम (Modem) - यह इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर से कनेक्शन लाता है|
  5. नेटवर्क केबल (LAN Cable) - इसे Ethernet Cable भी कहा जाता है| यह तार के माध्यम से कंप्यूटर को जोड़ता है|
  6. नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड (NIC) - यह कंप्यूटर के अन्दर लगा होता है जो नेटवर्क से कनेक्ट करने में मदद करता है|

परिभाषा - 

** नेटवर्क हार्डवेयर वे उपकरण हैं जिनकी मदद से कंप्यूटर और डिवाइस नेटवर्क में जुड़ते हैं और डाटा का आदान - प्रदान करते हैं|


दोस्तों, उम्मीद है आपको नेटवर्क के बारे में अच्छे से बेसिक की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से मिली है| अगर आपको कहीं भी त्रुटी मिले तो आप कमेंट में बता सकते हैं, हम आपकी मदद जरूर करेंगे| आपके एक निवेदन है की आपको यह अच्छा लगे तो आप इसे जरूर शेयर कीजियेगा| और हम अगले आर्टिकल में इसके बारे में और गहराई से जानेंगे| मैं उसका लिंक इस आर्टिकल में डाल दूंगा| धन्यवाद| 😊

नेटवर्क को समझने के लिए ये एक चार्ट हमने तैयार किया है जिसकी मदद से आपलोग इन्टरनेट को और भी अच्छे से समझ सकते हैं| अगर आपने एक बार भी इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा है तो आप जब भी इस चार्ट को देखेंगे उम्मीद है आपको इसके बारे में सभी पढ़ी हुई बातें याद आ जाएगी|





अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) -

1. नेटवर्क क्या है?
Ans - जब कई डिवाइस आपस में जुड़कर डेटा और संसाधन शेयर करते हैं, उसे नेटवर्क कहते हैं।

2. नेटवर्क की जरूरत क्यों है?
Ans - हमे आसानी से डाटा का आदान - प्रदान करने के लिए नेटवर्क की जरूरत होती है।

3. नेटवर्क के कितने प्रकार हैं?
Ans - मुख्य रूप से नेटवर्क तीन (3) प्रकार के होते हैं -
  • लोकल एरिया नेटवर्क (LAN)
  • मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (MAN)
  • वाइड एरिया नेटवर्क (WAN)

4. सबसे हाई स्पीड नेटवर्क कौन - सा है?
Ans - सबसे हाई स्पीड नेटवर्क लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) है।

5. नेटवर्क हार्डवेयर क्या होता है?
Ans - नेटवर्क हार्डवेयर वे उपकरण हैं जिनकी मदद से कंप्यूटर और डिवाइस नेटवर्क में जुड़ते हैं और डाटा का आदान - प्रदान करते हैं|


Post a Comment

0 Comments