Social Media


हेलो दोस्तों, 👋👋 कैसे हैं आप? उम्मीद है अपलोग ठीक होंगे। अपलोग सोशल मीडिया इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है -

  • सोशल मीडिया क्या है?
  • सोशल मीडिया कितने प्रकार के होते हैं?
  • यह कैसे काम करता है?
  • इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?
  • पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब बनाया गया था?
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) -
इन सभी का उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल अच्छे से, ध्यान देकर पूरा पढ़िएगा।

सोशल मीडिया क्या है?

अपने ईमेल का नाम तो सुना होगा। ईमेल का आविष्कार सूचना का आदान - प्रदान करने के लिए किया था। इससे हम लाइव जुड़ नहीं सकते था, लाइव मैसेज का आदान - प्रदान थोड़ा कठिन था। इन कठिनाई को दूर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का आविष्कार किया गया।

*** सोशल मीडिया एक पूरी प्रणाली या माध्यम है जिसके द्वारा लोग इंटरनेट पर एक - दूसरे से जुड़ते हैं और जानकारी साझा करते हैं।

अभी के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल दिनचर्या के रूप में किया जाता है। हमारी दिनचर्या का हिस्सा बना हुआ है सोशल मीडिया। ऐसा कोई भी दिन नहीं होता है जिस दिन हमलोग इस्तेमाल न करते हैं।

उदाहरण -
Facebook -
Instagram -
Twitter -
YouTube -
WhatsApp -
X -

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्या है?
दोस्तों, सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो हम सीधे तौर पर नहीं कर सकते हैं न। इसलिए इसका इस्तेमाल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाया गया।

** सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वह वेबसाइट या एप है जहां लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

उदाहरण -
Facebook -
Instagram -
Twitter -
YouTube -
WhatsApp -
X -

अर्थात, 
सोशल मीडिया = पूरा सिस्टम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म = सोशल मीडिया सिस्टम की वेबसाइट या एप


इसे भी पढ़ें -

सोशल मीडिया कितने प्रकार के होते हैं?

आमतौर पर सोशल मीडिया 5 प्रकार के होते हैं। इनका इस्तेमाल पढ़ाई और ब्लॉग सभी के लिए उपयोगी है। इसके अलग - अलग प्रकार हैं तो इन प्रकार के अलग - अलग काम भी हैं। 
सोशल मीडिया के प्रकार -
1. सोशल नेटवर्किंग साइट -
ऐसा एटफॉर्म जहां लोग अपना प्रोफाइल बनाते हैं, एक दूसरे से जुड़ते हैं, और पोस्ट शेयर करते हैं। जैसे - Facebook, Linkedin इत्यादि। 

2. मीडिया शेयरिंग प्लेटफॉर्म -
दोस्तों, इसमें तो नाम से ही पता चल रहा है कि ये मीडिया शेयर करने का प्लेटफॉर्म है। इसमें फोटो और वीडियो शेयर किया जाता है। जैसे - YouTube, Instagram इत्यादि।

3. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म -
इसमें भी नाम से ही पता चल रहा है कि इसका काम मैसेज भेजने के लिए किया जाता होगा। बिल्कुल ऐसा ही चैटिंग करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। जैसे - WhatsApp, Telegram इत्यादि।

4. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म -
वैसा प्लेटफॉर्म जहां पर लोग छोटे - छोटे पोस्ट या अपना विचार साझा करते हैं, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। जैसे - X आदि।

5. डिस्कशन फोरम -
ये ऐसा प्लेटफॉर्म होता है जहां पर लोग अक्सर सवाल - जवाब करते हैं। प्रश्न पूछने के लिए लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। जैस - Reddit, Quora आदि।


सोशल मीडिया कैसे काम करता है?

यह इंटरनेट और सर्वर की मदद से काम करता है। हर प्लेटफॉर्म का अपना एक सर्वर होता है। उसी सर्वर पर हर यूजर का डाटा सेव होता है।

आसान भाषा में -
आप अपना कोई भी पोस्ट उस प्लेटफॉर्म पर शेयर किए। आपका पोस्ट उस प्लेटफॉर्म के सर्वर पर सेव होता है। इसके बाद जब भी आपका पोस्ट सर्च किया जाता है तो वह उस सर्वर की मदद से सर्च करने वाले के पास दिखाया जाता है।

इसके बाद देखने वाले आपके पोस्ट में इंटरेक्शन करते हैं - लाइक करना, कमेंट करना, शेयर करना, सब्सक्राइब करना इत्यादि।

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान -

अब इस दुनिया में किसी भी चीज का निर्माण हुआ हो चाहे वो सजीव हो या निर्जीव, उसका कुछ न कुछ तो लाभ और कुछ हानि जरूर ही होता है। वैसे ही सोशल मीडिया का भी लाभ और हानि है जो कुछ इस प्रकार है -

सोशल मीडिया के फायदे -
  • नई जानकारी प्राप्त होती है।
  • अन्य लोगों से संपर्क होती है।
  • व्यापार और प्रचार के लिए मदद मिलती है।
  • शिक्षा और ब्लॉगिंग के आसानी होती है।
  • दूसरे देश के बारे में भी जानकारी मिलती है।
  • इससे कमाई भी किया जाता है।
  • इत्यादि
सोशल मीडिया के नुकसान -
  • समय की बर्बादी होना।
  • गलत जानकारी फैलाना।
  • प्राइवेसी लीक होने का खतरा।
  • इसकी लत लगना।
  • गलत इस्तेमाल करना।
  • इत्यादि

इसे भी पढ़ें -

पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब बना?

दोस्तों, 👋 👋 
पहली बार 1997 ई. में Andrew Weinreich ने SixDegrees नाम का प्लेटफॉर्म बनाया था। यह एक ऐसी प्लेटफॉर्म थी जहां लोग -
  • अपना प्रोफाइल बना सकते थे।
  • दोस्तों को जोड़ सकते थे।
  • मैसेज भेज सकते थे।
आज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही इसका इस्तेमाल किया जाता था। इसका इस्तेमाल भी ठीक आज के ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह किया जाता था, लेकिन इसके कुछ फीचर्स कम थे। इसके बाद कई सारे प्लेटफॉर्म बनाए गए। जैसे -
  • Friendster - 2002
  • MySpace - 2003
  • Facebook - 2004


दोस्तों, 👋 👋 👋 
सोशल मीडिया के बारे में आपको इस आर्टिकल से अधिक जानकारी मिली होगी। अब आपसे अगर कोई इसके बारे में पूछेगा तो उम्मीद है कि आप इसके बारे में बता दोगे। अगर आपको इसमें कहीं भी कोई त्रुटि, या कोई प्रश्न है तो आप कमेंट कर सकते हैं। हम आपकी समस्या का समाधान जल्द ही कर देंगे। धन्यवाद!!!  🙏🙏🙏

Post a Comment

0 Comments