दोस्तों, 👋👋
एक समय था जब संदेश भेजना इतना कठिन था कि एक आम व्यक्ति जल्दी किसी को संदेश भेजता नहीं था। कभी कबूतर के मदद से तो कभी लंबी दूरी तय करके चिट्ठी को भेजा जाता था। इसमें भी चिट्ठी पहुंचने की संभावना बहुत कम रहती थी। धीरे - धीरे आविष्कार हुआ तो कबूतर, फिर डाक आदि के द्वारा संदेश भेजा जाता था। लेकिन इससे बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
इस कठिनाई को दूर करने के लिए इन्टरनेट के आविष्कार के बाद ईमेल (E- Mail) का आविष्कार हुआ। अब आपके मन में ये प्रश्न जरूर आया होगा कि ईमेल क्या है? तो हम आपके सभी प्रश्नों का उत्तर इस आर्टिकल में देंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
ईमेल (Email) क्या है?
ईमेल वैसा डिजिटल तरीका है, जिसकी मदद से सूचना, संदेश, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, जरूरी दस्तावेज और अन्य फाइल को आसानी से एक - दूसरे के पास भेजा जाता है। इसमें इंटरनेट होना चाहिए उसके बाद किसी सी भी तरह से कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है।
Email = Electronic Mail (ईमेल का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक मेल होता है।
अब देखिए, ईमेल के फायदे -
- बिना किसी डर के कुछ भी भेजा का सकता है।
- सेकेंडों में ही आपका संदेश दूसरे के पास चला जाता है।
- ये जरूरी नहीं कि जिस वक्त आप भेजे अगला आदमी उसी वक्त उसको देखे।
- आपका जब मन हो आप उस संदेश को दुबारा देख सकते हैं।
- इसके लिए कोई कीमत नहीं देनी पड़ती है।
- इससे सेकेंडों में पूरी दुनिया में संदेश भेजा जा सकता है। बशर्ते आपके पास उनका ईमेल पता होना चाहिए जिनको भेजना है।
*** कंप्यूटरों में प्रायः एक स्टोरेज लोकेशन होती है जो आपको इंटरनेट से जोड़ देती है - जैसे सर्वर जो आपके ISP द्वारा ऑपरेट होकर आपको मेल बॉक्स से जोड़ देती है। इस सर्वर को मेल सर्वर (Mail Server) भी कहा जाता है तथा इसमें मेल बॉक्सेज होते हैं।
ईमेल एड्रेस (Email Address) क्या है?
दोस्तों, 👋
पहले जब संदेश को भेजा जाता था तब एक पता देना होता था जिस पते पर संदेश को भेजना होता है। उसी पते पर संदेश को भेजा जाता था जो पता भेजने वाले के द्वारा बताया जाता था।
आसान भाषा में -
Email = Electronic Mail and
Address - पता
वैसा पता जिसके मदद से ईमेल के द्वारा संदेश भेजा जा सके। एक ईमेल एड्रेस प्रयोगकर्ता (User) के नाम और डोमेन (Domain) के नाम का संयोजन होता है जो यूजर की पहचान बनाता है और उसी पर उसे मैसेज प्राप्त होता है।
इसे भी पढ़ें -
ईमेल एड्रेस के हिस्से -
देखिए, एक ईमेल एड्रेस के दो हिस्से होते हैं। ये दोनों हिस्से आपस में @ ('at') चिन्ह द्वारा अलग हुए होते हैं।
ईमेल में तीन चीज होते हैं -
- Username - ये यूजर का ईमेल में बनाया हुआ पता होता है।
- @ - इससे ईमेल दो भाग में बांट जाता है।
- Domain - यह ईमेल प्रोवाइडर का पता होता है।
उदाहरण -
techcorehindi@gmail.com
ऊपर दिए गए ईमेल में आप देख रहे होंगे कि -
techcorehindi - Username
@ - अलग करने वाला चिन्ह
gmail.com - डोमेन नाम
ईमेल एड्रेस का चुनाव -
जब भी आप अपना ईमेल अकाउंट बनाने जाते हो तो आपको ईमेल प्रोवाइडर एक मौका देती है कि आप अपना अकाउंट का नाम चुन ले। इसमें आपको वैसा नाम चुनना होता है जो किसी और ने न चुना हो और उस प्रोवाइडर के नियम के अनुसार हो। कुछ प्रमुख प्रोवाइडर इस प्रकार से हैं -
- Gmail
- Yahoo Mail
- Outlook
ये प्रीमियम का भी ऑप्शन देते हैं जिसमें आप पैसा लगाकर अपने पसंद का डोमेन नाम भी ले सकते हैं। लेकिन इसमें भी वैसा ही नाम और डोमेन चुनना होता है जो किसी और ने न चुना हो। अक्सर ईमेल एड्रेस वैसा चुना जाता है जो कि याद रखने योग्य हो। इसे आसानी से याद रखा जा सके।
ईमेल मैसेज के हिस्से -
ईमेल मैसेज के कुछ प्रमुख हिस्से हैं। इस हिस्से के अनुसार ही आपको मैसेज भेजना होता है। हम पांच प्रमुख हिस्से आपको बताते हैं जिसके अनुसार आपको काम करना पड़ता है।
- From - जो ईमेल भेजता है उसका पता होता है।
- To - जिसको ईमेल भेजना होता है उसका पता होता है।
- Subject - इसमें आपको अपने मैसेज का संक्षिप्त परिचय देना होता है।
- Msssage - इसमें आपको अपना मैसेज लिखना होता है।
- Attachment - इसमें आप अपने फाइल्स को जोड़ सकते हैं।
इसके अलावे भी कुछ ऑप्शन होते हैं जैसे - Cc, Bcc आदि। इसका इस्तेमाल अपने ईमेल के कॉपी को अन्य ईमेल पर भेजने के लिए किया जाता है।
ईमेल वायरस -
दोस्तों, 👋 अभी के डिजिटल दुनिया में जितने आपको चाहने वाले होंगे उससे ज्यादा आपको न चाहने वाले होंगे। आपको अच्छे संदेश के साथ आपके पास ईमेल के माध्यम से बनाया हुआ वायरस भी भेजा जा सकता है जिसे खोलने पर वह खुद ही चालू हो जाता है। ये -
- आपका डाटा चुरा सकता है।
- आपका सिस्टम हैक और हांग कर सकता है।
- आपका डाटा लीक कर सकता है।
- आपके सिस्टम को नष्ट कर सकता है।
- इत्यादि
सावधानी -
सावधानी के तौर पर आपको क्या भी फाइल्स की जांच किए बिना नहीं खोलना चाहिए, विश्वशनीय पात्र का ही ईमेल खोले, अनजान और शंकारहित ईमेल को न खोले।
दोस्तों, 👋 👋 👋
उम्मीद है अपलोग इस आर्टिकल से ईमेल को अच्छी तरह से जान गए होंगे। अगली आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में और भी बात बताएंगे -
- ईमेल अकाउंट कैसे बनाएं?
- मैसेज कैसे भेजे?
- मैसेज कैसे देखे?
- इत्यादि
धन्यवाद!!! 🙏🙏
अक्सर पूछे जाने वाल्स प्रश्न (FAQ) -
1. Email क्या है?
Ans - ईमेल एक संचार विधि है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से संदेश भेजे जाते हैं, ईमेल कहलाता है।
2. ईमेल का पूरा नाम क्या है?
Ans - ईमेल का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक मेल है।
3. ईमेल एड्रेस क्या है?
Ans - वैसा पता जिसका इस्तेमाल मेल भेजने के लिए किया जाता है, ईमेल एड्रेस या ईमेल पता कहलाता है।
4. ईमेल वायरस क्या है?
Ans - वैसा डिजिटल वायरस 🦠 जो ईमेल के माध्यम से अन्य कंप्यूटर को या डाटा को नुकसान पहुंचाने के लिए भेजा जाता है, ईमेल वायरस कहलाता है।


0 Comments