दोस्तों, आज के दौर में सभी जगह चाहे वो स्कूल हो या कॉलेज हो या बस स्टॉप हो, कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है| सभी कामो के लिए जैसे - कहीं घुमने जाने की तैयारी, नौकरी ढूँढना या फिर अपने - आप को दुनिया के सामने पेश करना सभी काम कंप्यूटर से किए जा रहे हैं। कंप्यूटर से ये सब काम सिर्फ कम समय में ही नहीं बल्कि आसानी और सुगमतापूर्वक भी हो जाता है। कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो कि आज के समय में सबके जीवन या दिनचर्या तक का हिस्सा बन चुका है। बड़े से लेकर छोटे - छोटे बच्चे भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
लेकिन प्रश्न यह है कि कंप्यूटर है क्या? ये कैसे काम करता है? इसकी पीढ़ियां क्या है? इत्यादि। 👋👋 हमलोग इस आर्टिकल की मदद से कंप्यूटर के बारे में सभी जानकारी देखेंगे। हमलोग इन बातों को इस आर्टिकल में कवर (Cover) करेंगे -
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर कैसे काम करता है?
इसके जनक कौन हैं?
इसका पूरा नाम क्या है?
कंप्यूटर के कौन - कौन से मुख्य भाग हैं?
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।
कंप्यूटर क्या है?
दोस्तों, कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो डाटा को लेता है, फिर सोच - समझकर प्रोसेस करता है और फिर आउटपुट देता है।
*** कंप्यूटर एक स्मार्ट मशीन है जो हमारे दिए गए काम को तेजी से सही - सही करता है।
उदाहरण से समझिए -
जब आप जाते हैं जूस (Juice) के दुकान पर तो आप देखते होंगे कि दुकानदार फल को मशीन के अंदर डालता है। ये इनपुट (Input) की प्रक्रिया होती है। - उसके बाद मशीन के अंदर कुछ काम होता जो कि प्रोसेस (Process) होती है। - फिर अंत में आपका जूस तैयार होके बाहर आता है, जो कि आउटपुट (Output) कहलाती है।
ठीक इसी जूस के तरह कंप्यूटर के साथ भी काम होता है। पहले उसके पास डाटा भेजा जाता है यानी कि डाटा को कंप्यूटर के अंदर इनपुट कराया जाता है। - फिर कंप्यूटर उसको प्रोसेस करता है। - और अंत में आउटपुट प्राप्त होता है। ये सभी प्रक्रिया कंप्यूटर के अंदर तेजी से होता है, जितना कि एक आम इंसान सोच नहीं सकता है।
** डाटा - असंगठित व अव्यवस्थित तथ्यों और आंकड़ों का संगठित व व्यवस्थित रूप, डाटा कहलाता है।
कंप्यूटर की परिभाषा -
कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो अपनी मेमोरी में मौजूद निर्देशों के आधार पर काम करता है।
दोस्तों, 👋👋 क्या आपको पता है कि इसे संगणक भी कहां जाता है। अब हम यहां पर थोड़ा सा इतिहास की ओर जाते हैं। देखिए पहले के समय में गणना के लिए एक मशीन बनाई गई थी जो कि बिल्कुल कंप्यूटर के जैसी ही थी। उसी के नाम से इसे संगणक कहा जाता है।
कंप्यूटर (Computer) अंग्रेजी (English) के Compute शब्द से बना है जिसका हिंदी में अर्थ होता है गणना करना। और जैसा कि हमने ऊपर देखा है पुराने समय इसका इस्तेमाल गणना के लिए किया जाता था। तो इसलिए इसका नाम कंप्यूटर रखा गया।
कंप्यूटर - गणना करने वाली मशीन
कंप्यूटर कैसे काम करता है?
हमने ऊपर देखा है कि कंप्यूटर डाटा को इनपुट करता है फिर प्रोसेस करके आउटपुट देता है। अर्थात कंप्यूटर IPO Cycle के आधार पर काम करता है। ये कुछ इस प्रकार होते हैं -
इनपुट (Input)
प्रोसेस (Process)
आउटपुट (Output)
इनपुट (Input) -
हमलोग पहले कंप्यूटर को डाटा देते हैं। कीबोर्ड से टाइप करना या माउस से क्लिक करना या फिर माइक्रोफोन से बताना। इससे कंप्यूटर के पास आपके द्वारा दी गई जानकारी मिल जाती है। अन्य तरीकों से भी कंप्यूटर को डाटा दिया जाता है, लेकिन ये कुछ प्रमुख तरीके हैं और प्रचलित भी जिससे कंप्यूटर के पास डाटा भेजा जाता है।
प्रोसेस (Process) -
अब देखिए, हमने ऊपर देखा कि कंप्यूटर डाटा को प्रोसेस करता है अर्थात उसको समझता है। लेकिन समझने के लिए कुछ तो होना चाहिए। जैसे किसी जीव के पास समझने के लिए दिमाग (Brain 🧠) होता है, ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर के पास CPU (Central Processing Unit) है, जिससे वह डाटा को समझता है। CPU ke मुख्य भाग इस तरह से हैं जो कंप्यूटर में काम करते हैं -
ALU - यह गणना करता है।
Control Unit - सभी भागों को नियंत्रित करता है।
Memory - डाटा को कुछ समय तक सम्भल कर रखती है।
आउटपुट (Output) -
अब काम होने के बाद कुछ न कुछ तो परिणाम जरूर ही निकलता है। ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर में इनपुट और प्रोसेस होने के बाद परिणाम निकालता है। यही आउटपुट होता है। मोनिटर पर रिजल्ट या प्रिंटर से प्रिंट या फिर स्पीकर से आवाज के माध्यम से मुख्य रूप से डाटा का आउटपुट होता है।
इन्हीं तीनों IPO Cycle के माध्यम से कंप्यूटर का काम होता है। ये महत्वपूर्ण Cycle का प्रयोग लगभग किसी जीव के साथ भी होता है। अर्थात कंप्यूटर भी एक जीव की तरह ही काम करता है बस फर्क यह है कि एक जीव उतना तेजी से काम नहीं कर पाता है जितना है कंप्यूटर कर देता है।
कंप्यूटर के जनक कौन हैं?
कंप्यूटर का जनक Charles Babbage को कहा जाता है। ये अंग्रेज गणितज्ञ और वैज्ञानिक थे। इन्होंने कहा था कि सबसे पहले ये एक ऐसा मशीन बनाएंगे जो गणना करने का काम करेगा। इन्होंने दो अलग - अलग मशीन को बनाया था -
Difference Engine (1822) - इस मशीन को उन्होंने गणितीय गणना के लिए बनाया था।
Analytical Machine (1837) - यह मशीन आधुनिक कंप्यूटर की तरह काम करने वाली पहली मशीन थी। इसमें मेमोरी, कंट्रोल यूनिट और गणना करने की क्षमता थी जो आज के कंप्यूटर का मुख्य भाग है।
** इसी कारण से Charles Babbage को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।
कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है?
असल में कंप्यूटर का कोई पूरा नाम (Official Name) नहीं होता है। इसको Compute नमक अंग्रेजी शब्द से बनाया गया था जिसका अर्थ गणना करना होता है। इसको याद रखने के लिए एक बना - बनाया गया फुल फॉर्म है को कुछ इस प्रकार से है -
C - Common
O - Operating
M- Machine
P - Particularly
U - Used For
T - Technically
E - Educational
R - Research
** कंप्यूटर का कोई पूरा नाम नहीं है। इसको Compute शब्द से बनाया गया था, जिसका अर्थ गणना करना होता है।
कंप्यूटर के कौन - कौन से मुख्य भाग हैं?
दोस्तों, 👋 कंप्यूटर के मुख्य रूप से 4 भाग होते हैं। ये इनपुट यूनिट, सीपीयू, मेमोरी और आउटपुट यूनिट होते हैं। हमलोग इसको भी अच्छी तरह से समझते हैं -
इनपुट यूनिट (Input Unit) - Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone आदि होते हैं।
प्रोसेसिंग यूनिट (Processing Unit) - CPU होता है जो कि कंप्यूटर का दिमाग माना जाता है।
मेमोरी (Memory) - ये दो प्रकार के होता हैं। RAM और ROM। ये डाटा को स्टोर करके रखते हैं।
आउटपुट यूनिट (Output Unit) - इनमें Monitor, Printer 🖨️, Speaker 🔊 आदि होते हैं।
दोस्तों, 👋 👋 👋 👋
हमने कंप्यूटर के बेसिक्स की सारी जानकारी इस आर्टिकल में देखा है। उम्मीद करता हूं कि आपको ये आर्टिकल्स पसंद आएगा। और आपलोगों से विनम्र निवेदन है कि अपने रिश्तेदारों, दोस्तों में इसको जरूर भेजिएगा जिससे वो भी कंप्यूटर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। इस वेबसाइट पर आपको कंप्यूटर के बारे अनेक आर्टिकल्स देखने को मिलेंगे जिसे पढ़कर अपलोग कंप्यूटर को सिख सकते हैं। धन्यवाद! 🙏🙏🙂
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) -
1. कंप्यूटर क्या है? परिभाषा?
Ans - कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो अपनी मेमोरी में मौजूद निर्देशों के आधार पर काम करता है।
2. कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है?
Ans - असल में कंप्यूटर का कोई पूरा नाम (Official Name) नहीं होता है। इसको Compute नमक अंग्रेजी शब्द से बनाया गया था जिसका अर्थ गणना करना होता है।
3. कंप्यूटर के जनक कौन है?
Ans - कंप्यूटर का जनक Charles Babbage को कहा जाता है। ये अंग्रेज गणितज्ञ और वैज्ञानिक थे।
4. कंप्यूटर कैसे काम करता है?
Ans - कंप्यूटर IPO Cycle के आधार पर काम करता है। ये कुछ इस प्रकार होते हैं -
इनपुट (Input)
प्रोसेस (Process)
आउटपुट (Output)
5. कंप्यूटर 🖥️ के मुख्य भाग कौन - कौन से हैं?
Ans - कंप्यूटर के मुख्य रूप से 4 भाग होते हैं। ये इनपुट यूनिट, सीपीयू, मेमोरी और आउटपुट यूनिट होते हैं।
2 Comments
Nice🥰🥰
ReplyDelete🙏🙏
Delete